महिला एसपी ने वीवीआईपी कल्चर को किया दरकिनार

  • जमीन पर खड़े होकर गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया
  • वीडियो वायरल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला एसपी ने वीवीआईपी कल्चर को किया दरकिनार। ग्रामीण एसपी पीडी नित्या इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। जोधपुर ग्रामीण एसपी का पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को वे पहली बार एक थाने के निरीक्षण पर पहुंची,लेकिन इस दौरे की चर्चा उनके निरीक्षण से ज्यादा उनके उस अंदाज की हो रही है,जिसने पुलिसिया तामझाम की दीवार को ढहा दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला एसपी ने वीवीआईपी कल्चर को दरकिनार कर अपने जवानों के साथ जमीन पर खड़े होकर गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया।

निजी कंपनी के विद्युत केबल और लोहे का सामान चोरी

आमतौर पर जब भी कोई बड़ा पुलिस अधिकारी थाने के दौरे पर आता है,तो उसके स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया जाता है। सलामी लेने के लिए एक विशेष लकड़ी की चौकी रखी जाती है, जिस पर खड़े होकर अधिकारी जवानों की सलामी लेते हैं। एसपी पीडी नित्या जैसे ही अपने सरकारी वाहन से उतरीं,उन्होंने बिछाए गए कारपेट पर चलने के बजाय कच्ची जमीन से होकर सलामी स्थल तक पहुंचना बेहतर समझा। सलामी स्थल पर उनके लिए लकड़ी की चौकी रखी गई थी,लेकिन नित्या ने उसे अपने पैर से एक तरफ सरका दिया और नीचे जमीन पर ही जवानों के बिल्कुल बराबर खड़े होकर सलामी ली।

जवानों के बराबर खड़ी होकर दिया संदेश
एसपी नित्या का यह कदम केवल एक क्रिया नहीं,बल्कि एक गहरा संदेश था। पैर से उस चौकी को सरकाना इस बात का प्रतीक था कि बेमतलब के तामझाम और ब्रिटिश काल से चली आ रही दूरी वाली परंपराएं अब मायने नहीं रखतीं। जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जमीन पर खड़ा होना यह दर्शाता है कि पुलिसिंग में अब साहब कल्चर के बजाय टीम वर्क और समानता को प्राथमिकता दी जा रही है। वहां मौजूद हर पुलिसकर्मी एसपी के इस सादगी भरे व्यवहार से दंग रह गया।

सोशल मीडिया पर तारीफों का सैलाब
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग एसपी पीडी नित्या की तुलना बॉलीवुड फिल्म सिंघम के किरदारों से करने लगे। नेटिजन्स का कहना है कि राजस्थान को ऐसे ही अधिकारियों की जरूरत है,जो तामझाम के बजाय काम और अपने मातहतों के सम्मान पर ध्यान दें।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026