महिला कांस्टेबल की ट्रेन से कटने पर मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला कांस्टेबल की ट्रेन से कटने पर मौत। जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट की एक महिला कांस्टेबल की भीनमाल में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बासनी थाने में तैनात थी। पिछले पांच दिन से थाने में गैर हाजिर चल रही थी। बासनी पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच की जा रही है।
नर्सेज के सम्मान में भारत भाग्य विधाता का विशेष प्रदर्शन
डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि बासनी थाने की एक महिला कांस्टेबल सुआ की भीनमाल में ट्रेन की चपेट में आने से मौत का पता लगा है। वह पिछले पांच दिन से बासनी थाने से भी गैर हाजिर थी। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच की जा रही है।
