जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाके में रहने वाले एक पिता को अपने छह माह के बच्चे की हत्या के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी दरजाराम ने बताया कि महामंदिर थाना इलाके में नट बस्ती में रहने वाली रईशा पत्नी महेंद्र नट ने 23 मई को एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उसका विवाह साल 2018 में नट बस्ती निवासी महेंद्र के साथ हुआ था। जिसके एक 2 साल की लड़क़ी है, एक बेटा 6 माह का ऋतिक था।
पति महेंद्र शादी के बाद से लगातार शराब पीकर झगड़ा व मारपीट किया करता था। इसके चलते वह पिछले काफी समय से पिहर ही रह रही थी। 22 मई को उसे वापस ससुराल लाया गया। रात को उसने अपने पति से घर खर्च के लिए कुछ रुपए मांगे तो उसने झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं पति महेंद्र ने 6 माह के बेटे को पत्थर पर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उपचार के समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे महामंदिर थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी महेंद्र पुत्र फुटरमल नट को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़े :- एनडीपीएस एक्ट में फरार दो साल बाद गिरफ्तार
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

