Doordrishti News Logo

अनशन जारी अब तक 14 प्रहरी अस्पताल में भर्ती

  • जोधपुर केंद्रीय कारागार
  • छह दिनों से जारी है जेल प्रहरी एवं कार्मिकों का अनशन

जोधपुर,जोधपुर केंद्रीय कारागार में जेल प्रहरियों का आंदोलन बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। राज सरकार की ओर से अब तक किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं देखते हुए अब स्थिति खराब होने लगी है। बुधवार सुबह भी एक प्रहरी मुकेश मीणा की तबीयत खराब होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती करवाया गया। अब तक 14 जेल प्रहरी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें से आठ की तबीयत खराब होने पर अब तक अस्पताल में ही भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें- आधा पड़ाव पार,शुक्रवार को होगी महिलाओं की दौड़

वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर जेल प्रहरी पिछले 6 दिन से मैस का बहिष्कार कर अन्न त्याग कर सेंट्रल जेल के बाहर धरना दे रहे हैं। पहले दिन जेल प्रहरियो ने गैस की टंकी और बर्तन लेकर सेंट्रल जेल के अंदर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से वे जेल के बाहर धरना देकर बैठे हैं।

अनशन पर रहकर कर रहे ड्यूटी

जेल में अनशनरत प्रहरी मैस का बहिष्कार कर अन्न त्याग चुके हैं, लेकिन वह साथ में अपनी ड्यूटी भी कर रहे हैं। ड्यूटी के बाद सभी प्रहरी जेल के बाहर धरना स्थल पर आकर बैठते हैं। अपनी ड्यूटी के साथ अनशन करने के कारण इनकी हालत ज्यादा बिगड़ रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026