Doordrishti News Logo

जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत

जोधपुर,जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत। खेत में काम करते समय जहरीले जंतु के काटने से एक किसान की मौत हो गई। इस संबंध में भोपालगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखण्ड में पत्रकार कल्याण के लिए मध्यप्रदेश पैटर्न लागू करने की मांग

रिपोर्ट में गुर्जरों की ढाणी रूदिया निवासी बद्रीनारायण गुर्जर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता चुतराराम गत चार सितंबर को खेत में काम कर रहे थे। तब उनको किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: