Doordrishti News Logo

प्रख्यात गज़ल गायक पंकज उधास नही रहे

72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

मुंबई,प्रख्यात गज़ल गायक पंकज उधास नही रहे। प्रख्यात गज़ल गायक पंकज उधास का आज 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने उनके निधन की जानकारी दी है। 17 मई 1951 को जन्मे प्रख्यात ग़ज़ल गायक पंकज उधास को भारतीय संगीत उद्योग में तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत बनाने का श्रेय दिया जाता है। पंकज उधास को फिल्म नाम में गायन से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था।

यह भी पढ़ें – कंपनी सचिव परीक्षाओं के दिसंबर 2023 के परिणाम घोषित 

पंकज उधास ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आहट नामक एक गजल एल्बम से की और उसके बाद 1981 में मुकरार,1982 में तरन्नुम, 1983 में महफिल,1984 में रॉयल अल्बर्ट हॉल में पंकज उधास लाइव, 1985 में नायाब और 1986 में आफरीन जैसी कई हिट फ़िल्मों की रिकॉर्ड कीं। गजल गायक के रूप में उनकी सफलता के बाद,उन्हें महेश भट्ट की एक फिल्म,नाम में अभिनय करने और गाने के लिए आमंत्रित किया गया। पंकज उधास को 1986 की फिल्म नाम में गाने से बड़ी प्रसिद्धि मिली। जिसमें उनका गाना ‘चिट्ठी आई है आई है…. तुरंत हिट हो गया। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए पार्श्वगायन किया। देश दुनियां भर में एल्बम और लाइव कॉन्सर्ट ने उन्हें एक गायक के रूप में बेहद प्रसिद्धि दिलाई। 2006 में पंकज उधास को पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी भी भरेंगे ई-कॉमर्स की उड़ान

July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

July 17, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

सूरज की रोशनी को अब गर्मी में बदलकर रख सकेंगे स्टोर

July 15, 2026

ईपीएफओ ने पीएफ ट्रस्टों के लिए शुरू की एमनेस्टी स्कीम 2026

July 14, 2026