शेखावत ने साउथ कोलकाता कार्यालय पर ध्वजारोहण कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया
कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस जोधपुर सहित पूरे देश में उत्साह से मनाया जा रहा है। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कोलकाता प्रवास के दौरान स्थापना दिवस पर साउथ कोलकाता पार्टी कार्यालय पर
ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर आज साउथ कोलकाता के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर शेखावत का कार्यकर्ताओ ने उत्साह से स्वागत किया।

बाद में उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान शेखावत ने कहा कि भाजपा त्याग – बलिदान और कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी पार्टी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। इस पार्टी का हिस्सा होना सौभाग्य से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए भाजपा के एक-एक सदस्य के लिए आज पारिवारिक उत्सव का दिन है। उन्हीने भाजपा स्थापना दिवस की अनेक बधाई व शुभकामनाएं दी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

