नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

  • भारी मात्रा में नकली पान मसाला, कच्चा माल,मशीनें व रैपर जब्त
  • इनामी अपराधी की धरपकड़ के लिए गई थी पुलिस,गुटखा फैक्ट्री पकड़ी

जोधपुर,नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस कमिश्नरेट की विवेक विहार पुलिस एवं डीएसटी वेस्ट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुढ़ा विश्नोईयान गांव में नकली गुटखा बनाने की एक फैक्ट्री का पता लगाते हुए रेड दी है। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में नकली पान मसाला,कच्चा माल,मशीने व रैपर जब्त किए हैं। बरामद माल मशीनरी की कीमत बीस लाख रुपए बताई गई है।

यह भी पढ़ें – फरार तस्करी के अभियुक्त नहीं लगे हाथ,इनाम राशि बढ़ाई

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव के निर्देशन पर डीएसटी पश्चिम व विवेक विहार पुलिस थाना की बड़ी कार्रवाई की। गुड़ा विश्नोइयान स्थित बुडियों का बास में अलसुबह तस्कर व उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। अवैध नकली पान मसाला तानसेन बनाने का कारखाना पकड़ा गया। वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में पानमसाला,कच्चा माल,मशीनें व रैपर्स को बरामद किया है। डीसीपी वेस्ट यादव ने बताया कि गुढ़ा विश्रोईयान स्थित बुडियों का बास में महीराम पुत्र अर्जुनराम विश्रोई यहां दबिश दी गई। मधुसुदन और महीराम द्वारा अपने घरपर अवैध रूप से गुटखा फैक्ट्री संचालित होने पर मौके से महीराम को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

इनामी अपराधी रमेश की तलाश में गई पुलिस
विवेक विहार थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अलसुबह विवेक विहार थाना क्षेत्र के बुडियों का बास निवासी रमेश बुडिया के तलाश में दबिश दी थी आरोपी इनामी है मगर वह हाथ नहीं लगा। तब सूचना पर महीराम एवं मधुसुदन के घर पर रेड दी गई।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देश के पर डीसीपी गौरव यादव के सुपरविजन में गठित टीम में एडीसीपी पश्चिम चंचल शर्मा,एसीपी नरेंद्रदायमा, विवेक विहार थानाधिकारी राजेंंद्र सिंह चारण एवं डीएसटी प्रभारी मनोज कुमार की तरफ से यह कार्रवाई की गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews