जोधपुर, रातानाडा हाईकोर्ट कालोनी स्थित हाईफा हीरो पार्क में महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, स्थानीय पार्षद अलका पंवार, मनीषा गौड़ सहित 165 महिलाओं ने भाग लिया।

हाईफा हीरो समिति के अध्यक्ष पूनम सिंह शेखावत सचिव व रातानाडा मंडल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार, मुकेशसिंह सोलंकी, लक्ष्मणसिंह भाटी, मनोज कुमार परिहार, हरीसिंह पंवार, हरीसिंह भाटी, गुलाबसिंह शेखावत एवं महिला मंडल की संतोष कंवर भाटी, शशिकला परिहार, कृष्णा चौहान, लक्ष्मी कंवर शेखावत, राजु कंवर परिहार, तारा परिहार, सोनिया कंंवर सोल॔की ने सभी पधारे हुए अतिथियो का स्वागत किया।
आयोजन में भजन व होरी गायक पंकज जांगिड़, मंजु डागा, गीता मेवाड़ा, ज्योति पालीवाल, शिवप्रकाश सोनी और मीना ने मनमोहक भजन व होरियों की प्रस्तुति दी जिन पर राधाकृष्ण की भव्य झांकी का स्वांग रचे नन्हे मुन्ने बच्चों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर पुष्प होरी खेलते हुए नृत्य किया। समिति की ओर से झांकी के रूप में स्वांग रचने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
समिति अध्यक्ष पुनम सिंह शेखावत ने महापौर वनीता सेठ द्वारा आगामी दिनो मे पार्क विकास के लिए सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
महापौर वनीता सेठ ने सभी को कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने, कोरोना गाइडलाइंन की सख्ती से पालना करने और मास्क पहनने की अपील की।
Related posts:

पार्थसारथि थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

50 लाख लूटने के बाद आरोपियों ने खरीदा था आईफोन

एनडीपीएस के मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

