फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में एक श्रमिक ने फैक्ट्री में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र के बालेवा गांव निवासी मगाराम पुत्र पदमाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गया कि उसका भाई काछबराम बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं पर रहता था। मगर उसने गुजरी रात फैक्ट्री में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। मगर बताया जाता है कि वह मानसिक तनाव में रहा होगा। बोरानाडा पुलिस ने घटना में मर्ग की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

