पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त, दिया धन्यवाद
जोधपुर,पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर आगमन पर पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया।
एनएमओपीएस सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने सर्किट हाउस पहुंचकर पुरानी पेंशन जिंदाबाद तथा पेंशन मसीहा जिंदाबाद के नारे लगाए।
एनपीएस को रद्द करके पुरानी पेंशन बहाल करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना है। राजस्थान की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन बहाली की बजट घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए एनएमओपीएस जोधपुर के जिला अध्यक्ष रामूराम जाखड़ ने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन बहाल करके आपने हमारा बुढ़ापा सुधार दिया। अन्यथा एनपीएस में सरकार तथा कर्मचारी दोनो को नुकसान था। इस पर गहलोत ने कहा कि कर्मचारी शेयर बाजार के उतार चढ़ाव को देखकर दहशत में रहता था। अब शकून में रहेगा। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापू राम चौधरी ने कहा कि आपने पेंशन बहाली के साथ ही खेलकूद गतिविधियों के विकास पर विशेष ध्यान देकर बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए अलग जज्बा दिखाया है। आपको खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा इतिहास में याद रखा जाएगा।
एनएमओपीएस के प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने धन्यवाद देते हुए कहा कि पेंशन बहाली का आपका निर्णय पूरे देश में मील का पत्थर साबित हो रहा है आप से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में पेंशन बहाली की घोषणा हुई है आने वाले समय में समस्त राज्यों एवं केंद्र सरकार में पुरानी पेंशन बहाल होगी आपको पूरे देश के कर्मचारी वर्षो तक याद रखेंगे। आपने कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। राजस्थान के 6 लाख कर्मचारी और उनका परिवार जिंदगी भर आपका एहसान नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर हापू राम चौधरी,बक्सा राम चौधरी,नवीन देवड़ा,राम सिंह बिश्नोई, कानाराम बिश्नोई,भागीरथ सिंह बिश्नोई,सियाराम विश्नोई, खानू राम विश्नोई,इन्द्रजीत चौधरी, कमलेश हुड्डा, रामविलास जाखड़,विक्रम सिह बावरला, डां. लुणा राम सारण,राजेन्द्र सिंह जैतीवास, बनवारी यादव, विनय कुमार सहित कई कार्मिक उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

