मुख्यमंत्री ने जोधपुर में आमजन की समस्याएं सुनी
जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उन्हें निस्तारित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में की गई जन कल्याणकारी घोषणाओं को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारियों, संगठनों एवं संस्थाओं ने उनका आभार जताया। गहलोत का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आभार जताते हुए कहा कि इस वित्तीय वर्ष के बजट प्रावधानों तथा राज्य सरकार के लोक हितकारी फैसलों ने राजस्थान को नई दिशा दी है।
गहलोत का यूटीबी लैब टेक्निशियन एवं जीएनएम कार्मिकों ने सेवाएं बढ़ाने, इण्डियन डेण्टल एसोसिएशन एवं समस्त दंत चिकित्सक,जोधपुर की ओर से जोधपुर में राजकीय दंत महाविद्यालय की सौगात देने के लिए आभार प्रकट किया। अन्य कई संस्थाओं ने प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक फैसलों एवं बजट घोषणाओं तथा कर्मचारी हितैषी फैसले की सौगात के लिए साफे एवं मालाएं पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

