Doordrishti News Logo

डीआरएम ने किया कोच केयर कॉम्प्लेक्स का रात्रिकालीन निरीक्षण

यात्रियों को दिए जाने वाले लिनन की गुणवत्ता भी जांची

जोधपुर, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेलवे द्वारा चलाए जा रहे मेगा सेफ्टी ड्राइव के तहत गुरुवार को कोच केयर कॉम्प्लेक्स का रात्रिकालीन निरीक्षण किया और व्यस्थाएं जांची।

पांडेय ने कोच केयर कॉम्प्लेक्स के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वहां स्टेबल्ड कोच का अवलोकन किया साथ ही कोच कॉम्प्लेक्स में संरक्षा व सुरक्षा मानकों की जांच की। उन्होंने आग लगने की किसी भी आशंका पर उपस्थित कार्मिकों की कार्य दक्षता और उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान पांडेय ने पिट लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यरत कार्मिकों से सवाल जवाब किए जिससे संतुष्ट होकर उन्होंने सबको प्रोत्साहित करते हुए ग्रुप अवार्ड देने की घोषणा की।

बाद में डीआरएम ने ट्रेनों में हाल में शुरू की गई लिनन व्यस्था को व्यस्थित और चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने के उद्धेश्य से लिनन कक्ष का निरीक्षण किया जहां लिनन की धुलाई व प्रेस से संबंधित कार्य की प्रगति का उन्होंने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपलब्ध लिनन की गुणवत्ता की भी जांच की और यात्रियों को साफ-सुथरा लिनन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नए आयकर अधिनियम की जानकारी दी

September 16, 2026

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026