Doordrishti News Logo

ब्यूटी पार्लर में घुसकर मारपीट, नगदी चुराने का आरोप

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित सुभाष चौक में ब्यूटी पार्लर में घुसकर मारपीट करने और रूपए चुराकर ले जाने का मामला महिला ने दर्ज करवाया। अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने जांच आरंभ की है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि सुभाष चौक क्षेत्र में सिंधी धर्मशाला के सामने एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने पार्लर संचालिका के साथ मारपीट की और वहां से 50 हजार रूपए चुराकर ले गया। पीडि़ता ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: