Doordrishti News Logo

भारत-इंग्लैंड टेस्ट शृंखला

चेन्नई, एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाकर मजबूत स्थिति बना ली।

इंग्लैंड के ओपनर, रोरी बर्न्स व डोमिनिक सिबली ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की, अश्विन ने बर्न्स को ऑउट कर पवेलियन भेजा। बर्न्स ने 33 रन बनाए, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने पहले दिन ही शतक जड़ दिया। यह उनका 20 वॉ शतक है, जो रुट अपने 100 वें मैच में शतक बनाने वाले तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी हैं। इनसे पहले इंग्लैंड के लिए कोलिन कोव्डरे, और एलेक स्टेवर्ट ने ऐसा किया था। रुट अपने 98,99 और 100वें मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। कप्तान जो रुट ने सिबली के साथ चौथे विकेट के लिए 200 रन जोड़े। सिबली को बुमराह ने ऑउट किया, सिबली ने 87 रन की अच्छी पारी खेली और लॉरेंस अपना खाता भी नही खोल सके। भारत की गेंदबाजी कुछ खास नही रही गेंदबाज लगातार विकेट नही चटका सके जिस वजह से इंग्लैंड अब बड़े स्कोर के तरफ अग्रसर हो चुका है। पहले दिन भारत की ओर से बुमराह 2 व अश्विन 1 विकेट ही ले सके।

Related posts:

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

ब्लॉक स्तरीय 14 वर्ष छात्र खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को

August 23, 2026

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग की मांग

August 19, 2026

सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 50 लाख स्वीकृत

August 19, 2026