Doordrishti News Logo

राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी में डिम्पल को 1 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल

जोधपुर,राज्य स्तरीय दिव्यांग तैराकी में डिम्पल को 1 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल। 7वीं राज्य स्तरीय दिव्यांग पैरा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 व 17 मार्च को सवाई मानसिंह स्टेडियम,जयपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में जोधपुर की डिम्पल वैष्णव ने 1 गोल्ड व 2 सिल्वर मैडल जीते।

यह भी पढ़ें – साबरमती-आगराकैन्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त,यात्री सुरक्षित

इस प्रतियोगिता में 3 मेडल जीतकर डिम्पल वैष्णव ने 29 से 31 मार्च को आयोजित होने वाले नेशनल पैरा तैराकी चैम्पियनशिप ग्वालियर के लिये क्वालिफाई कर राजस्थान टीम का हिस्सा बनने जा रही है। इस जीत का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवारजनों को दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: