Doordrishti News Logo

जोधपुर, वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सरकार की ओर से वैक्सीन लगाई जानी है। इसके तहत जोधपुर में भी प्रथम चरण में कोरोना वॉरियर्स के रूप कार्य कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इस कोविड-19 वैक्सीनशन अभियान को लेकर प्रशासन के साथ ही जन प्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहेगी, क्योंकि इस वैक्सीनशन को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों व दुष्प्रचार को रोकने व लक्षित वर्ग द्वारा अधिक से अधिक टिकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत मंगलवार को जिला कलेक्टर कक्ष में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों का आमुखीकरण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कोविड-19 वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके आगामी वैक्सीनशन अभियान की रूपरेखा आदि से अवगत करवाया गया। बताया कि प्रथमचरण में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र,सार्वजनिक भवन, पंचायत भवन आदि क्षेत्र को चयनित किया जाएगा,जिसमे जन प्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहेगी। जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह भी जनसमुदाय आदि को इसके लिए प्रेरित करें व इसके प्रति किसी भी दुष्प्रचार आदि को रोकने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर अब्दुल करीम जोनी, उपमहापौर किशन लड्ढा,नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर, आरएएस महिपाल भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा, आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे, डॉ. रजत श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद थे।

खण्ड स्तर पर सरपंचों का आमुखीकरण 
आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोविड वैक्सीनशन अभियान को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सरपंचों को आमंत्रित कर उन्हें कोविड वैक्सीनशन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सहयोग करने की अपील की है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026