Doordrishti News Logo

लोकतंत्र रक्षामंच व भाजपा ने आपातकाल काला दिवस मनाया

जोधपुर, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षार्थ गठित लोकतंत्र सेनानियों के अखिल भारतीय संगठन ‘लोकतंत्र सेनानी संघ’ व ‘लोकतंत्र रक्षा मंच‘ एवं भाजपा शहर व देहात जिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को रातानाडा स्थित माहेश्वरी भवन में आपातकाल की 46वीं वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया गया।

आपातकाल लोकतंत्र काला अध्याय
संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि आपातकाल की 46 वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर आज 25 जून के दिवस को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी की अध्यक्षता में रातानाडा स्थित स्थानीय महेश्वरी भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आपातकाल को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवराज बोहरा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी देहात जिला दक्षिण के अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा मंच पर उपस्थित थे।

आपातकाल लोकतंत्र काला अध्याय

कार्यक्रम का संचालन लोकतंत्र सेनानी जोधपुर संघ के महामंत्री जुगल तापड़िया ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं ‘भारत माता’ की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर पर कार्य कर्ताओ को संबोधित करते हुए राजेंद्र गहलोत ने आपातकाल के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कई घटनाओं का उल्लेख किया।

गहलोत ने कहा कि जो कांग्रेस आज देश में लोकतंत्र की चिंता की बात कर रही है, इसी कांग्रेस ने देश में 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा कर पूरे देश को 19 माह तक लोकतंत्र को बंधक बनाए रखा। लोकतंत्र को समूल नाश करने तक का प्रयास किया था। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने आपातकाल के दौरान मारे गए दिवंगत सेनानियों को याद करते हुए कहा कि इन लोकतंत्र सेनानियो का योगदान व बलिदान इतिहास में सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें लोकतंत्र सुरक्षित रखना है, इसकी हमें चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी आज भी लोकतंत्र को अपने हिसाब से चलाने हेतु प्रयास की कर रही है। प्रारंभ में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवराज बोहरा ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानी आज भी लोकतंत्र के लिए समर्पित है। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री देवेंद्र सालेचा, कानराज मोहनोत, सोहन मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Check deal’s before over👆

इस दौरान लोकसभा सांसद पीपी चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी व देहात जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने सभागृह में उपस्थित समस्त लोकतंत्र सेनानियों का माल्यार्पण कर एवं आश्रीफल प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत लोकतंत्र सेनानी दामोदरलाल बंग व श्याम सोमरवाल के सम्मान में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बंग की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी हीरालाल आरोपी, देवराज बोरा, जुगल तापड़िया ,कानराज मनोज, रामेश्वर निकुब, सोहन मेहता ,चौथमल किशोरी लाल सोनी, कुशाल, मुकनाराम गॉड, आनंद बूब, पुखराज रामावत, ओमप्रकाश राठी, घनश्याम परिहार व अनेक लोकतंत्र सेनानी उपस्थित थे।

>>> घंटाघर में घेरेबंदी कर दस जुआरी पकड़े, 1.10 लाख बरामद

Shop now 👆

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026