Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन पर भी शुरू हुआ विद्युतीकरण कार्य

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सिटी स्टेशन पर रेल विद्युतीकरण कार्य ने गति पकड़ ली है। रेलवे स्टेशन यार्ड के साथ-साथ अब रेलवे प्लेटफार्म पर भी रेल विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सोमवार को मंडल के जोधपुर-लूणी समदड़ी व जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन रेल खंड पर चल रहे रेल विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा की और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। पांडेय ने बताया कि लूणी से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन तक कैटरीना वायरिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष खंडों पर भी यह कार्य तेजी से करवाया जा रहा है जिसके शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

रेलवे स्टेशन पर भी शुरू हुआ विद्युतीकरण कार्य
उन्होंने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन के भगत की कोठी साइड और राइकाबाग साइड वाले यार्ड में भी विद्युतीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है और अब मुख्य प्लेटफार्म व अन्य प्लेटफार्म पर भी विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाने का कार्य दिन-रात चल रहा है। उन्होंने इस कार्य में लगे कार्मिकों व अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान यात्री सुरक्षा एवं निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जोधपुर से मारवाड़ जंक्शन और लूनी से समदड़ी तक रेल खंड पर विद्युतीकरण का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026