Doordrishti News Logo

बिजली कर्मचारी से मारपीट, आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

बिजली कनेक्शन काटने गए

जोधपुर, शहर के बनाड़ स्थित रमजान का हत्था के श्रीयादे नगर में बकाया बिल का भुगतान न करने और बिजली कनेक्शन काटने पर बिजली के दो कर्मचारियों से मारपीट की गई। जिससे दोनों के चोट आईं। पुलिस ने इसमें दो सगे भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किए जाने का केस बनाया गया।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि श्रीयादे नगर में सेठाराम के परिसर का 14472 रुपए बिजली बिल बकाया है। जो जमा नहीं कराया जा रहा है। इस पर बनाड़ बिजली विभाग में लाइनमैन विपिन व तकनीकी सहायक सियाराम शनिवार को मौके पर पहुंचे और बिजली कनेक्शन काट दिया। इससे घरवाले विरोध पर उतर आए। सेठाराम के पुत्र राजूराम व पिंटू ने बिजली कर्मचारियों पर हमला कर दिया। दोनों से मारपीट की गई और औजार छीन लिए। जिससे दोनों चोटिल हो गए। फिर दोनों वहां से निकलकर बिजलीघर पहुंचे, जहां अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कनिष्ठ अभियंता हेमंत सोनी की तरफ से दोनों के खिलाफ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026