Doordrishti News Logo

हेरिटेज कॉलोनी में भी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रवासी

जोधपुर, शहर के विश्व प्रसिद्ध उम्मेद भवन की तलहटी में बसी जोधपुर की सबसे महंगी कॉलोनी के लोग आज सडक़ों पर हैं। वहां करोड़ों खर्च कर बंगलों में रहने वाले जोधपुर शहर के सभी बड़े उद्यमी और नामचीन लोग हैं। इनका सड़क़ों पर उतर कर धरने देने के पीछे कारण है कॉलोनी की टूटी सडक़ें व असुविधाएं।

हेरिटेज कॉलोनी में भी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रवासी

शहर की अति पॉश कॉलोनी की सड़क़ों के भी हाल बेहाल हैं। जबकि डेवलपर इसका अमाउंट बंगले व फ्लैट के पजेशन के समय ले चुके हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि डेवलपर डवलपमेंट का पैसा निजी कामों में उपयोग कर रहा है और कॉलोनी के हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

हेरिटेज कॉलोनी में भी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्रवासी

इस कॉलोनी में बिजनेस क्लास के अलावा केन्द्रीय मंत्री,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक व पूर्व न्यायाधीश तक निवास करते हैं। कॉलोनी में बंगले बेचते समय सभी सुविधाएं देने का दावा किया गया था। व्यवस्थाओं के लिए मोटी रकम वसूली गई थी लेकिन कॉलोनी की सड़कें, रोड लाईट, व सिवरेज व्यवस्था ठप्प है और तो और कॉलोनी में जलापूर्ति के हाल भी बेहाल हैं। यही नहीं यहां पार्क में अतिक्रमण हो रहे हैं। यहां कॉलोनी के क्लब में शराब परोसने का भी कॉलोनी के लोग विरोध कर रहे हैं। रविवार रात को कॉलोनी में निवास करने वाले परिवारों के लोग सड़क़ पर बैठ गए और सुंदर कांड का पाठ कर विरोध प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026