Doordrishti News Logo

वृद्धा की हत्या कर कड़ले लूटने वाला हत्यारा गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने बोरूंदा कस्बे में गत दिनों वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए चांदी के कड़ले लूट कर ले जाने वाले हत्या के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अभियुक्त से लूट के कड़ले बरामदगी के प्रयास में लगी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि जिले के बोरूंदा कस्बे के मुरकासनी निवासी ने 5 दिसम्बर को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 18 नवंबर को वह सास पानी देवी के घर पर आया तो घर का आधा दरवाजा खुला था मैने घर में जाकर देखा तो मेरी सास जमीन पर गिरी हुयी थी। उसके गले में खरोंच के निशान व गर्दन टूटी हुयी थी। मेरी सास के पैरो में चॉदी की कडिय़ां की जोड़ी नही थी। अज्ञात हत्यारे सास की हत्या कर चांदी की कडिय़ां लूट कर ले गये।

एसपी ग्रामीण कयाल ने बताया कि हत्या की वारदात की घटना को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए।  जिस पर फलोदी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील के. पवांर के निर्देशन में वृताधिकारी वृत बिलाड़ा भूपेन्द्रसिंह शेखावत के सुपरविजन में थाना अधिकारी हुकमगिरी आदि की टीम को लगाया गया। पुलिस की टीम द्वारा संदिग्धों को पूछताछ,आसपास लोगों से पड़ताल, घटनास्थल के सबूतों व सीसीटीवी, तकनीकी, मुखबिरों के आधार पर घटना के मुलजिम को ट्रेस आउट करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस पर सोमवार को मुरकासनी निवासी संदिग्ध बींजाराम पुत्र बंशीराम बावरी को पकड़ा। इस पर आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस टीम में एएसआई मुकेश कुमार, रवि कुमार, मूलाराम, हेमंत कुमार, छोटूराम, कमल किशोर आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026