Doordrishti News Logo

शराबी को कार के आगे से हटने से बोला,पत्थर फेंक कर शीशा फोड़ा

  • अन्य लोगों ने रॉड और लाठी से कर दिया हमला
  • कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जोधपुर,शराबी को कार के आगे से हटने से बोला,पत्थर फेंक कर शीशा फोड़ा। शहर के न्यू पावर हाउस रोड पर एक कार के शीशे फोड़ दिए गए। कार चालक ने एक शराबी को कार के आगे आने पर हटने का बोला था। तब शराबी ने पत्थर फेंककर शीशा फोड़ दिया। बाद में कुछ अन्य शरारती तत्वों ने आकर हमला बोल दिया और शीशे फोडऩे के साथ आगे पीछे रॉड से नुकसान पहुंचा दिया। अज्ञत लोगों के खिलाफ इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। घटना बुधवार रात की है।

यह भी पढ़ें – मुख्य आरेापियों के एक साथी पांच हजार की इनामी राजूराम की पुलिस को तलाश

भगत की कोठी विस्तार योजना 1 ख 1 में रहने वाले यशपाल सिंह चौधरी पुत्र राम स्वरूप चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 15 नवंबर की रात को अपने एक मित्र चंद्रभान सिंह के साथ में कार से न्यू पावर हाउस रोड से निकल रहा था। तब एक शराबी कार के आगे आ गया और खड़ा हो गया। उसे हटने का बोला तो उसने पत्थर उठाकर कार पर मार दिया जिससे शीशा फूट गया। बाद में वह रोड पर आगे गया इतने में कुछ और शरारती तत्व इनसे उलझ गए। इन लोगों ने लाठी और रॉड से हमला कर गाड़ी के अन्य शीशे फोडऩे के साथ बोनट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस में अब अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026