Doordrishti News Logo

जोधपुर, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान प्रताप नगर जोधपुर में मनाई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह के जिला संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरता राम देवासी ने बताया कि जोधपुर देहात दक्षिण की ओर से पंडित दीनदयाल सेवा संस्थान में पंडित की मूर्ति पर पुष्प मालाएं पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपाध्याय की आदमकद मूर्ति पर साफा पहनाकर पंडित दीनदयाल के जयकारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बोलते हुए बिश्नोई ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि पंडित दीनदयाल द्वारा दिए गए अंत्योदय के सिद्धांत एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे अर्थों में कार्य करके पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं उनके द्वारा किए गए कार्य अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। पंडित दीनदयाल प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, मूर्धन्य राजनेता और उत्कृष्ट संगठन कर्ता होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में हमेशा अमर रहेंगे।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में,भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैला राम सारण, लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल,भाजपा जिला महामंत्री डॉ चौधरी, धन राज सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रावताराम बिंजारिया,शिव शरण विश्नोई, श्रवण चौधरी, जिला मंत्री वीरेंद्र गोदारा,पवन जांगिड़, रमेश बिश्नोई, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह भेड़, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा व प्रधान अनूश्री पूनिया एवं पूर्व प्रधान,सुमित्रा विश्नोई,एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नेमाराम,एडवोकेट उमेश मेवाड़ा,भाजपा कार्यकर्ता इंद्रा चौधरी,माणक सिंह राजपुरोहित नारनाडी, भानु प्रताप खावा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026