शहर में वृद्ध महिला से 9.41 लाख की ठगी
गूगल पर सर्विस सेंटर के नंबर ढूंढ रही महिला को शातिर ने लिया झांसे में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में वृद्ध महिला से 9.41 लाख की ठगी। शहर में महात्मा गांधी अस्पताल के सामने रहने वाली एक वृद्ध महिला को ऑन लाइन सर्विस सेंटर का नंबर गूगल से तलाशना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने सर्विस सेंटर पर शिकायत दर्ज करवाने के नाम पर उससे महज 10 रुपए जमा कराने को कहा। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो उसके डीसीबी बैंक खाते से 9.41 लाख 141 रुपए पार हो गए।
अब सरदारपुरा थाने के एएसआई हनुमानराम द्वारा जांच की जा रही है। एमजीएच के सामने रहने वाली मालती कल्ला ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उन्होंने गूगल पर उषा सर्विस सेंटर का नंबर तलाश कर शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया था। सामने से उन्हें 10 रुपए जमा करने और मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा गया।
लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
9 सितंबर की शाम 5.36 बजे उन्होंने 10 रुपए के लिए क्लिक किया। इसके तुरंत बाद उनके डीसीबी बैंक खाते से 9.41 लाख 141 रुपए ट्रांसफर हो गए। घटना में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

