कार में अवैध रूप से लादी गई देशी अंग्रेजी शराब के आठ कार्टन बरामद, दो गिरफ्तार
जोधपुर,कार में अवैध रूप से लादी गई देशी अंग्रेजी शराब के आठ कार्टन बरामद,दो गिरफ्तार। शहर की नागौरी गेट पुलिस ने नागौरी गेट चौराहा के पास से एक स्विफ्ट कार से चार प्लास्टिक के कट्टों में भरी आठ कार्टन अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के बरामद करते हुए दो युवकों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें – जोधपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में अब तक पांच केस
थानाधिकारी दयालाल चौहान ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर एएसआई परमेश्वरलाल मय जाब्ता नागौरी गेट चौराहे पहुंचे और यहां पर एक स्विफ्ट कार की तलाशी ली। वाहन की तलाशी में पुलिस को आठ कार्टन अवैध शराब मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार में सवार माता का थान निवासी तरुण परिहार पुत्र भीम सिंह माली व उसके साथी मगरा पूंजला निवासी रितिक गहलोत पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल कालूराम व हुकमाराम शामिल थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

