जेडीए में 150 भूखंडों की ई नीलामी प्रक्रिया आज से

आवासीय,व्यावसायिक एवं फार्म हाउस के भूखण्ड़ों की होगी नीलामी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के नेतृत्व में माह फरवरी-मई 2026 ई-नीलामी कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार से आवासीय, व्यावसायिक एवं फार्म हाउस भूखण्ड़ों सहित कुल 150 भूखण्डों की नीलामी प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

निदेशक वित्त मंजीत चारण ने बताया कि आवेदकों द्वारा ई- नीलामी कार्यक्रम माह फरवरी-मई 2026 अनुसार विभिन्न योजनाओं के भूखण्ड़ों को क्रय करने हेतु बुधवार से नियमानुसार धरोहर राशि जमा करवाकर ई-नीलामी कार्यक्रम अनुसार ऑनलाईन बिड लगाते हुए ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है।ई-नीलामी की प्रक्रिया एसएसओ आईडी के जरिये अरबन सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी।

निदेशक वित्त ने बताया कि भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम माह फरवरी- मई 2026 अनुसार 25.02.2026 से 07.05.2026 तक विभिन्न योजनाओं के आवासीय, व्यावसायिक एवं फार्म हाउस भूखण्ड़ों सहित कुल 150 भूखण्ड़ों की नीलामी की जाएगी। प्रभारी अधिकारी नीलामी शाखा दिनेश कुमार ने बताया कि ई-नीलामी में जेडीए की महत्वकांक्षी उजलिया फार्म हाउस योजना,राजीव गांधी नगर चौखा आवासीय योजना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विहार आवासीय योजना,अरणा विहार योजना,झरणा विहार योजना, महात्मा गांधी नगर,मण्डलनाथ आवास योजना,विज्ञान नगर योजना,सुन्दरसिंह भण्डारी नगर एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर बासनी तम्बोलिया के भूखण्डों एवं खसरा संख्या 701 ग्राम चौखा स्थित व्यावसायिक भूखण्ड़ो की ई-नीलामी की जाएगी।

जेडीए ने विवेक विहार योजना में अनधिकृत निर्माण को किया ध्वस्त

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि ऑनलाईन बिड लगाने की अन्तिम तिथि योजनावार विभिन्न भूखण्ड़ों हेतु अलग-अलग निर्धारित की गई है। नीलामी के समस्त भूखण्डों एवं ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी,नियम एवं शर्तें जेडीए की वेबसाईटjoda.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती हैं।

Related posts: