Doordrishti News Logo

विवाद के चलते युवक का कार में अपहरण,मोबाइल और चेन लूटी

जोधपुर(डीडीन्यूज),विवाद के चलते युवक का कार में अपहरण, मोबाइल और चेन लूटी। शहर के बनाड़ क्षेत्र से एक युवक से अपहरण कर मारपीट की गई। अपहृर्ता उसे कार में डालकर ले गए और जोधपुर की तरफ आए। उससे मारपीट करते हुए मोबाइल और सोने की चेन लूट ली गई। पीडि़त की रिपोर्ट पर बनाड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें – माधुरी दीक्षित के साथ घूमर करेंगी सूर्य नगरी की सीमा राठौड़

बनाड़ पुलिस ने बताया कि दइकड़ा निवासी दिनेश पुत्र मीठालाल जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 4 मार्च को वह अपने घर की तरफ जा रहा था। उसके साथ में पत्नी भी थी। तब तीन चार लोग पहले से बीच रास्तें में खड़े थे। उन लोगों ने एक दूसरे का इशारा किया और फिर उसके पास में आए। उसे जबरन कार में डालकर अपने साथ जोधपुर की तरफ लेकर आए।

बीच रास्ते में मारपीट की और उससे मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। पुलिस के अनुसारअपहृर्ताओं से उसका पुराना विवाद हो सकता है। इस बारे में जांच की जा रही है।

विवाद में युवक पर चाकू से हमला 
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 11 सेक्टर निवासी असरफ पुत्र अशफाक अहमद ने शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अशोक उद्यान के सामने सुरेन्द्र पैट्रोल पंप के पास से निकल रहा था। तब मनीष वाल्मिकी नाम के शख्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसका भाई जख्मी हो गया। शास्त्रीनगर पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। हमले का कारण आपसी विवाद होना बताया जाता है।

चाकू के साथ दो युवकों को पकड़ा 
महामंदिर थाने के एएसआई मनीराम ने हेमसिंह का कटला रोड पर चाकू लेकर घूम रहे गणपत पुत्र राकेश को और थाने के एएसआई अमराराम ने इसी क्षेत्र में सुनिल पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया।

अलग अलग स्थान से जुआरी पक ड़े 
सदर बाजार थाने के एएसआई गंगाराम ने सोजती गेट राजदादी अस्पताल के पास गुब्बाखाई कर रहे नासिर खान को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 1850 रुपये की राशि और पर्चिया जब्त की। इसी तरह सदर कोतवाली थाने के एएसआई चैनसिंह ने घंटाघर में गुब्बाखाई कर रहे राजेन्द्र सिंह को पकड़ा और 1750 रुपए जब्त किए।

इसी तरह खांडाफलसा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल सरिता ने उम्मेद अस्पताल के पास से इमरान खान को पकड़ा और 980 रुपए जब्त किए। इधर बनाड़ थाने के एएसआई बींजाराम ने रमजान का हत्था क्षेत्र में विवेक खींची को पकड़ा और 700 रुपए बरामद किए।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026