अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

एनयूजे की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी सहित 21 वरिष्ठ संपादक सम्मानित

हरिद्वार(दूरदृष्टीन्यूज),अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न।प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से अधिसूचित अखिल भारतीय समाचारपत्र एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई की ओर से रविवार को प्रेस क्लब सभागार, देवपुरा में प्रांतीय अधिवेशन,वरिष्ठ संपादक सम्मान समारोह और ‘वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के साप्ताहिक,पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के संपादकों व पत्रकारों ने भाग लिया।

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

अध्यक्षता मिश्री मठ के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बावजूद प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और प्रासंगिकता कायम है। सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैलती हैं, जबकि समाचार पत्रों की खबरों पर लोग आज भी अधिक भरोसा करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को योग और तपस्या बताते हुए सत्य को निर्भीकता से समाज के सामने रखना पत्रकारिता की सबसे बड़ी साधना बताया।

मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में आयुष तथा आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण पेशा है। पत्रकार दबाव, धमकियों और मुकदमों के बावजूद खोजपूर्ण खबरों के माध्यम से सच्चाई सामने लाते हैं,जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हरिद्वार प्रेस क्लब के नए भवन की मांग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क बंशीधर तिवारी ने कहा कि समाचारों के माध्यम बदल रहे हैं,लेकिन अखबार पढ़ने की आदत और उसके प्रति विश्वास आज भी कायम है। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग छोटे समाचार पत्रों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उत्तरा खंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्तर के सरदार सुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों की समस्याओं को शासन और समाज तक पहुंचाने में छोटे समाचार पत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे सामाजिक जागरूकता, सर्वधर्म समभाव और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य भी कर रहे हैं।

श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) नितिन गौतम ने कहा कि हरिद्वार और मां गंगा की विश्वव्यापी पहचान बनाने में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। कुंभ,अर्धकुंभ,कांवड़ यात्रा, सावन और अन्य धार्मिक आयोजनों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारिता की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने पत्रकारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने छोटे समाचार पत्रों को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए स्थानीय मुद्दों और आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रेखांकित की। उन्होंने मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के लिए महानिदेशक सूचना का आभार जताते हुए पत्रकार पेंशन, अधिमान्यता और विज्ञापन नीति में सुधार की मांग रखी।

कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनयूजे की प्रदेश अध्यक्ष सहित 21 वरिष्ठ संपादकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित संपादकों में ब्रजेंद्र हर्ष,गुलशन नैय्यर,रामचंद्र कनौजिया, शैलेंद्र सिंह,राधेश्याम विद्याकुल, कुमकुम शर्मा,निशा शर्मा,काशी राम सैनी,अवधेश शिवपुरी,डॉ. प्रदीप जोशी,शिव कुमार शर्मा, श्रवण अरोड़ा,जयपाल सिंह, राजीव तुम्बड़िया,नरेश दीवान शैली,ओम गौतम फक्कड़, राजेश शर्मा,अविक्षित रमन, प्रवीण झा एवं दया जोशी शामिल थे। सभी को अभिनंदन- पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संयोजक ललितेन्द्र नाथ एवं बालकृष्ण शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया, जबकि प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री विनोद वाजपेयी, कोषाध्यक्ष रामानुज मिश्रा,कार्यकारिणी सदस्य अर्पणा शुक्ला,उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी,कोषाध्यक्ष दिलीप पांडेय,राजेंद्र नाथ गोस्वामी,अनिरुद्ध भाटी, संजय रावल,रविंद्र सिंह, प्रतिभा वर्मा, मुकेश वर्मा,प्रदीप गर्ग,संजय संतोषी, प्रदेश सचिव एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के महासचिव सूर्यकांत बेलवाल,केके त्रिपाठी, शैलेंद्र गोदियाल, मेहताब आलम, संजय आर्य,अमित कुमार, त्रिलोक चंद्र भट्ट,सुभाष कपिल,मुदित अग्रवाल,राजकुमार, अश्वनी अरोड़ा,राहुल वर्मा, अरुण कुमार,देहरादून संयोजक दिगम्बर उपाध्याय,जीत सिंह पैन्यूली, देवभूमि पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री बीड़ी शर्मा, छाबड़ा,शशि शर्मा,बालेश बावलिया,डॉ. रजनीकांत शुक्ला,दीपक नौटियाल,श्रवण झा, विकास चौहान,आनंद गोस्वामी,रामेश्वर,देवेंद्र जौहरी,अशोक कुमार,सुरेंद्र शर्मा,रत्नमणि डोभाल, रजत चौहान,परमजीत राणा और सुमित यशकल्याण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संपादक उपस्थित थे।

Related posts:

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026