Doordrishti News Logo

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला। शेरगढ़ मेगा हाईवे पर मंगलवार रात एक सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मारी,जिससे बाइक सवार सडक़ पर गिर गया। इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ निवासी रमेश कुमार पुत्र गंगाराम मंगलवार रात अपनी बाइक से शेरगढ़ की ओर आ रहा था। वह शेरगढ़ सरहद में मेगा हाईवे पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेश बाइक समेत सडक़ पर गिर गया। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

इस हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शेरगढ़ मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को कार्रवाई के बाद शव सौपा गया।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026