Doordrishti News Logo

माधुरी दीक्षित के साथ घूमर करेंगी सूर्य नगरी की सीमा राठौड़

जोधपुर(डीडीन्यूज),माधुरी दीक्षित के साथ घूमर करेंगी सूर्य नगरी की सीमा राठौड़। घूमर मारवाड़ का ट्रेडिशनल डांस है लेकिन कुछ साल पहले तक यह महज राजपूती घरों में ही विवाह जैसे ​खुशी के मौके या होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर ही होता था लेकिन आज घूमर की पहचान इस कदर बढ़ चुकी है कि 9 मार्च को आईफा के मंच पर माधुरी दीक्षित राजस्थान के जाने-माने घूमर डांसर्स के साथ यह परफॉर्म करेगी।

इसे भी पढ़ें – पूर्णकालिक रेजिडेंट को मासिक भत्ता नहीं देना बेगार के समान

इसमें घूमर को देश-दु​नियां तक पहुंचाने वाली जोधपुर की सीमा राठौड़ भी हैं जिन्होंने करीब 15 साल पहले शहर में पहली बार गर्ल्स व युवतियों को यह डांस सिखाने की शुरुआत की थी।सीमा ने बताया,पहले इस डांस में गिने-चुने स्टेप्स ही होते थे लेकिन जब सीमा ने सिखाना शुरू किया तो बदलते समय को देखते हुए इसमें कई नए स्टेप्स और गाने भी जोड़े। अब सीमा माधुरी दीक्षित के साथ पद्मावत के गाने पर घूमर करेंगी।

सीमा प्रदेश के कई शहरों में घूमर सिखाने के लिए वर्कशॉप कर चुकी हैं। उन्होंने ऑनलाइन क्लास लेकर यूरोप,फ्रांस,दुबई आदि शहरों की महिलाओं को यह डांस सिखाया। कई इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्रीज में भी वे घूमर परफॉर्म कर चुकी हैं।

घूमर से अपनी पहचान बनाने वाली सीमा को इस डांस को देश-दुनियां तक पहुंचाने के लिए कई मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। भावकला नृत्य एकेडमी की डायरेक्टर सीमा ने बताया जब उन्होंने यह नृत्य सिखाना शुरू किया तो लुप्त-से हो रहे इस नृत्य को बचाना ही उद्देश्य था।

आज माधुरी दीक्षित के साथ डांस करके खुशी का ठिकाना नहीं है। डॉक्टर सीमा राठौड़ ने काफ़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम्स किये हैं। सीमा राठौड़ ने जी -20,राइजिंग राजस्थान में टीम के साथ प्रस्तुति दी थी।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026