पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ
डबल कटिंग और क्रॉस प्रोटेक्शन की कमियां तुरंत पकड़ने और दूर करने पर जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ। रेल परिचालन में सिग्नल और दूरसंचार व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने तकनीकी कर्मचारियों को सतर्क किया है। बुधवार को जोधपुर मंडल के विकास केंद्र में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के एसएसई, जेई और तकनीशियन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण एवं सुरक्षा परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लापता चार नाबालिग 24 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब
उत्तर पश्चिम रेलवे पर चल रहे सुरक्षा अभियान क्रमांक-15 के तहत कर्मचारियों को पॉइंट्स की उचित और प्रभावी जांच की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण में डबल कटिंग और क्रॉस प्रोटेक्शन से जुड़ी कमियों की पहचान और उन्हें समय पर दूर करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए निर्धारित प्रक्रियाओं और मानकों का पालन करने तथा किसी भी कमी को तत्काल अधिकारियों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए।
सत्र में तकनीकी कार्यों के दौरान एसएंडटी केबल की सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि कार्य के दौरान निर्धारित सावधानियां बरतने से केबल और सिग्नलिंग उपकरणों को नुकसान से बचाया जा सकता है और रेल परिचालन में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति सजगता और जिम्मेदारी को मजबूत करना था।
