नशेड़ियों ने किया युवक पर हमला, पांच हजार छीन कर भागे
जोधपुर,नशेड़ियों ने किया युवक पर हमला,पांच हजार छीन कर भागे। शहर के प्रतापनगर सदर क्षेत्र में एक युवक का रास्ता रोक कर नशेडिय़ों ने मारपीट करते हुए पांच हजार रुपए छीन लिए। पीडि़त ने प्रतापनगर सदर थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। एक युवक को नामजद कर तलाश की जा रही है। प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि घटना में न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने बापू कॉलोनी निवासी मोहसीन पुत्र मोहिनुदीन की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
इसे भी पढ़ें- तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस गुरुवार से,राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
रिपोर्ट में बताया कि वह क्षेत्र से निकल रहा था तब एक बाइक पर दो युवक आए और रुपए मांगे। यह लोग नशे में थे। रुपए देने से मना करने पर मारपीट की और जेब से पांच हजार रुपए निकाल कर ले गए। उनके साथ तीन चार अन्य युवक बाद में आ गए थे जिन्होंने उसके सिर पर पत्थर मारा जिससे वह नीचे गिर गया था। एक युवक को वह पहचानता है जिसका नाम सोहेल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल किजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

