डीआरएम ने लिया रेलवे कॉलोनी में समस्याओं का जायजा
जोधपुर, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सोमवार को राइकाबाग स्थित रेलवे कॉलोनी का जायजा लिया और रेल कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
पांडेय सोमवार शाम अचानक राइका बाग स्थित नई रेलवे आवास कॉलोनी पहुंची और वहां सीवरेज व्यस्था,पीने का पानी व रेलवे आवास की मरम्मत से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों के परिजनों ने रेलवे कॉलोनी में माकूल सुरक्षा बंदोबस्त उपलब्ध करवाने की मांग की।
इस दौरान डीआरएम रेलवे आवासों के भीतर भी गई और उनकी दशा देखी। उन्होंने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय मुकेश कुमार मीणा व आरपीएफ के सहायक कमांडेंट ईश्वर सिंह यादव भी थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

