अजय राणेजा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अजय राणेजा राष्ट्रीय सचिव मनोनीत।अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा ने अजय राणेजा को दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने वर्ष 2025-2029 के कार्यकाल हेतु नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के अंतर्गत यह नियुक्ति की गई है।
शातिर वाहन चोर हिस्ट्रीशीटर सहित दो गिरफ्तार
अजय राणेजा की यह नियुक्ति समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सेवाभाव,संगठन के प्रति अटूट निष्ठा,सक्रिय सहभागिता तथा समाज हित में किए गए दीर्घ कालिक योगदान एवं अनुभव के दृष्टिगत की गई है।
उनकी पुनर्नियुक्ति पर समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
