Doordrishti News Logo

नेपाल में विमान दुर्घटना में 18 की मौत

काठमांडू,नेपाल में विमान दुर्घटना में 18 की मौत। नेपाल की राजधानी काठमाड़ू में आज सुबह त्रिभुवन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11 बजे एक विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमे 18 की मौत हो गई। विमान में चालक दल सहित 19 लोग सवार थे।एक घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें – फैक्ट्री श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे काठमाडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे से पोखरा जाने के लिए सोलर एयर लाइंस का एक विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर रफ्तार पकड़ते ही रनवे पर फिसल गया,जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमे आग लग गई। नेपाल पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में सोलर एयरलाइंस के कर्मचारी सहित 19 लोग सवार थे। जिसमें 18 की मौत की पुष्टि हो गई है। 1 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Related posts: