Doordrishti News Logo

डीआरएम ने कांस्य पदक विजेता पलक यादव का किया सम्मान

जोधपुर, हाल ही में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 66 किलो वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत कर लौटी जोधपुर निवासी पलक यादव का डीआरएम गीतिका पांडेय ने गुलदस्ता भेंट कर पलक का हौसला अफजाई करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। पलक के पिता रामस्वरूप यादव भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन प्रथम वर्कशॉप जोधपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर डीआरएम पांडेय ने कहा रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों के प्रति भी जागरूक करना चाहिए ताकि खेल में भाग लेकर बच्चे अपना विकास करने के साथी अपने देश और परिवार का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करें। इस अवसर पर रेलवे खेल अधिकारी रवि मीणा ने कहा कि किसी रेलवे कर्मचारी की पुत्री का राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना जोधपुर रेलवे कर्मचारियों के लिए सम्मान का विषय और हम प्रयास करेंगे कि कर्मचारियों के पुत्र पुत्रियों को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके हर प्रकार से सकारात्मक सहयोग और मदद की जा सके। इस मौके पर पलक के पिता रामस्वरूप यादव,ओम प्रकाश यादव, राजेश,नीलम, किशन,पूनम, रिद्धि, सुनीता सहित कई रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026