विद्यार्थियों ने दी नाट्य एवं नृत्य की प्रस्तुति
स्कूल में जन्माष्टमी मनाई
जोधपुर,कमला नेहरू नगर स्थित दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल में गुरूवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की नाट्य एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अच्युतम केशवं नृत्य नाटिका,कृष्ण जन्म पूर्व गाथा,कृष्ण जन्म,कृष्ण एवं फल विक्रेता,गिरिराज धरण लीला, गीता के श्लोको का अर्थ सहित गान, दही हांडी महोत्सव आदि की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ये प्रस्तुतियां दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी राठोड़ ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाओं में अनेक अनेक शिक्षा निहित है, जिसे हमें सीखना चाहिए। निर्देशक डॉ ज्योत्स्ना सिंह शेखावत ने सभी विद्याथियों और शिक्षकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के अनेक दृष्टांत बताकर सदैव कर्त्तव्य पथ पर चलने को प्रेरित किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

