बाइक रैली का जोधपुर आगमन पर भव्य स्वागत
धरती बचाओ अभियान
जोधपुर, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सहायक प्रशिक्षण केन्द्र,सीमा सुरक्षा बल जोधपुर,रोटरी क्लब जोधपुर व ईशा फाउण्डेशन जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में सदगुरु द्वारा शुरू की गई सेव सोयल अभियान की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जोधपुर आगमन पर बाइक रैली का भव्य स्वागत किया गया।

केन्द्र के द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशिक्षण) धनन्जय कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मदन सिंह राठौड़, महानिरीक्षक, योगेन्द्र सिंह राठौड़, कमाण्डेन्ट (मुख्य अनुदेशक) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल, डॉ. बलबीर सिंह शेखावत, अध्यक्ष (रोटरी क्लब) जोधपुर, कोमल ठाकुर (ईशा फाउण्डेशन की माटी वक्ता) विशान्त सिंघवी,दीपक शर्मा, दिपेश तंवर (बाईक राइडर) रोटरी क्लब के सदस्य,ईशा फाउण्डेशन के वॉलेन्टीयर्स और सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के अधीनस्थ अधिकारियों तथा अन्य कार्मिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 500 पौंधे रोपे गए। इस अभियान में शामिल बाईकर्स ने लोगों को मिट्टी के बचाव के प्रति जागरूक किया तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

श्यामा काली माता के चार दिवसीय कार्यक्रम 8 नवंबर से

