Doordrishti News Logo

ओसियां में डॉ. सतीश पूनियां ने हल्लाबोल आंदोलन का किया नेतृत्व

  • 500 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ हजारों किसानों की मौजूदगी में हल्ला बोल आंदोलन
  • कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उपखण्ड मुख्यालयों पर हल्ला बोल आंदोलन
  • डॉ. पूनियां खेत में किसानों के बीच पहुंचे
  • बाजरे की फसल निकालने में किसानों के साथ हाथ बंटाया
  • चाय पर की चर्चा
  • फसलों के समर्थन मूल्य को लेकर किसानों का पूनियां के साथ संवाद
  • मोदी सरकार की प्रशंसा, बोले अबके साको रा भाव चौखा है

जोधपुर, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बढ़ी बिजली दरें, लम्बित भर्तियां, परीक्षाओं में धांधली इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर जनविरोधी व वादाखिलाफी पर कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ जोधपुर के ओसियां में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने हल्ला बोल आंदोलन का आगाज किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व आमजन का जनसैलाब उमड़ा। ओसियां में डॉ. पूनियां करीब 500 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ हजारों किसानों के साथ उपखण्ड मुख्यालय पहुंचे और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ओसियां में डॉ. सतीश पूनियां ने हल्लाबोल आंदोलन का किया नेतृत्व

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की जनविरोधी सरकार के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आह्वान पर पार्टी द्वारा प्रदेशभर में सभी उपखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए गए। नवंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किए जाएंगे और 15 दिसंबर को राजधानी जयपुर में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बाद में डॉ. पूनियां अचानक ओसियां के खेत में बाजरी का फसल ले रहे किसानों के बीच पहुंचे और उनके साथ बाजरे की फसल निकालने में हाथ बंटाया। डॉ. पूनियां जब ओसियां में जोधपुर फलोदी राजमार्ग से जा रहे थे, उस दौरान नेवरा रोड स्थित खेत में क्षेत्र के किसानों द्वारा बाजरे की फसल निकाली जा रही थी, तो वे काफिला रुकवाकर किसानों के बीच खेत में पहुंचे और किसानों के साथ बाजरा निकालने के कार्य में जुट गए, साथ ही काफी देर तक कृषि कार्य निपटाने में हाथ बंटाया और उनके साथ खेत में बैठकर चाय पर चर्चा की। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों के बारे में पूछा तो स्थानीय किसान जुंजाराम ने स्थानीय भाषा में जवाब देते हुए कहा कि इण कानून के बारे में ज्यादा तो मने ठा कोनी पर अबके साको रा भाव चौखा है, यानि वहां किसानों ने समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर मोदी सरकार की प्रशंसा कीl

बुजुर्ग महिला काश्तकार मोडी देवी ने पूनियां के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भैराराम सियोल, पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भुसिंह शेखावत, जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जोधपुर देहात दक्षिण के भाजपा जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, सैलाराम सारण, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, नरेश सुराणा, विजय राजोरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026