Doordrishti News Logo

भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनी डा.संगीता सोलंकी

जोधपुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। जिसमें जोधपुर की पूर्व महापौर, वर्तमान पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन कर रही डा. संगीता सोलंकी को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया।

सोलंकी को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर डा. संगीता सोलंकी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी का आभार प्रकट किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: