विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ संगीता सोलंकी बिहार रवाना
- संगठन को देंगी मजबूती
- ट्रेन से हुई रवाना
- 10 दिन का रहेगा प्रवास
जोधपुर(डीडीन्यूज),विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ संगीता सोलंकी बिहार रवाना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केन्द्र व भाजपा राजस्थान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जोधपुर की पूर्व महापौर तथा वर्तमान नगर निगम उत्तर की पार्षद डॉ.संगीता सोलंकी को बिहार चुनाव प्रवासी कार्यक्रम के अन्तर्गत पटना जिला में प्रवासी नियुक्त किया गया है।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि डॉ. सोलंकी अपनी कार्यकुशलता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के लिए जानी जाती हैं,इसी कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
डॉ.संगीता सोलंकी सोमवार को जोधपुर से ट्रेन द्वारा बिहार रवाना हुई। अपने प्रवास के दौरान वे पटना में दस दिवस के प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों का आयोजन करेंगी।
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी बने सदन में पाक विस्थापितों की आवाज
वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने हेतु विशेष अभियान चलाएंगी,केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगी तथा ओबीसी वर्ग, महिलाओं एवं युवाओं के बीच संवाद स्थापित कर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी। भाजपा नेतृत्व को विश्वास है कि उनका यह प्रवास आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

