दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने लगाई प्रदर्शनी
प्रकृति संरक्षण का संदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने लगाई प्रदर्शनी। शहर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 16 सेक्टर के दशहरा मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अर्थ डे के उपलक्ष्य में प्रकृति संरक्षण जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मॉडल्स एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी का बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। आकर्षक प्रस्तुती एवं सरल तरीके से समझाए गए विषयों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया तथा सभी ने इस पहल की सराहना की।प्रदर्शनी की मुख्य विशेषता वेस्ट सेग्रिगेशन का मॉडल रहा,जिसमें बताया गया कि घरों में निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करके पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कचरे के पुनः उपयोग के तरीकों को भी दर्शाया गया।
साइबर अपराध पर सख्ती हर थाने में मिलेगी डिजिटल मदद-डीजीपी
इसके अतिरिक्त गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बर्ड फीडर एवं पक्षियों के लिए कृत्रिम आश्रय बनाने का संदेश भी दिया गया, जिससे पक्षियों के संरक्षण हेतु आमजन को प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर संस्थान के कोऑर्डिनेटर ऋतंभरा भारती भी उपस्थित थीं। उन्होंने बताया कि संस्थान का “संरक्षण प्रकल्प” प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण,जल संरक्षण,कचरा प्रबंधन एवं ऊर्जा बचत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। यह प्रदर्शनी लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करने में सफल रही।
