Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने गुरूवार को जैसलमेर के सगरा-भोजका सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॉर खजूर फार्म का निरीक्षण किया एवं वहां की गतिविधियों की जानकारी ली। जिला कलेक्टर जैसलमेर आशीष मोदी भी उनके साथ थे।

संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने फार्म प्रभारी उपनिदेशक उद्यान प्रताप सिंह कुशवाहा को निर्देश दिए कि वे जैसलमेर में अधिक से अधिक किसानों को खेत में खजूर के बगीचे लगाने के लिए प्रेरित कराएं ताकि यहां पर किसान खजूर में मिल रहे अनुदान का भी लाभ ले सकें। उन्होंने खजूर फार्म पर संचालित विभिन्न गतिविधियों एग्रो टूरिज्म, खजूर पौध उत्पादन, प्रोसेसिंग,परागण,खजूर की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी ली।

संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने जिले में जैतून की खेती के बारे में भी जानकारी ली व संभागीय आयुक्त ने इसके लिए भी किसानो को प्रेरित करने पर जोर दिया। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने उपनिदेशक को कहा कि वे कृषकों को खजूर के पौधे उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक खजूर के पौधे तैयार करें ताकि किसान यहा से खजूर की पौध प्राप्त कर सकें।

पशुधन अनुसंधान केन्द्र का अवलोकन

संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा एवं जिला कलक्टर आशीष मोदी ने पशुधन अनुसंधान केन्द्र एवं थारपारकर नस्ल संवर्धन केन्द्र चांधन का भी औचक निरीक्षण कर अवलोकन किया एवं यहा पर थारपारकर नस्ल के संवर्धन के लिए की जा रही गतिविधियों को भी बारिकी से देखा। उन्होंने पशुओं के लिए चारे-पानी एवं छाया के लिए किए गए प्रबंधनों का भी अवलोकन किया।

ये भी पढें – जैन समाज का महापर्व पर्यूषण 4 से

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026