Doordrishti News Logo

16 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी हावड़ा सुपरफास्ट

गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सेवा 21 जनवरी को हावड़ा से तथा गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा रेल सेवा 26 जनवरी को बाड़मेर से रद्द रहेगी

जोधपुर, प्रयागराज रेल मंडल के नैनी जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण जोधपुर-बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जनवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस व 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 16 जनवरी तक प्रस्थान व वापसी में आगरा फोर्ट,इटावा,टूंडला, कानपुर,फतेहपुर व प्रयागराज स्टेशनों पर नहीं जाएगी। इन ट्रेनों को अछनेरा जंक्शन,आगरा कैंट,झांसी,मानिकपुर जंक्शन व प्रयागराज छिवकी होते हुए परिवर्तित मार्ग से हावड़ा तक चलाया जाएगा।

इसी प्रकार रेलवे के प्रयागराज मंडल के सुजालपुर स्टेशन पर डीएफसी लाइन निर्माण कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है जिस कारण रेल यातायात प्रभावित होगा तथा गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सेवा 21 जनवरी को हावड़ा से तथा गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा रेल सेवा 26 जनवरी को बाड़मेर से रद्द रहेगी। नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस सेवा 26 जनवरी को बीकानेर से रवाना होगी व अपने निर्धारित मार्ग वाया अछनेरा,टूंडला,प्रयागराज, नैनी जंक्शन व मिर्जापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया अछनेरा,आगरा कैंट,झांसी, मानिकपुर जंक्शन व प्रयागराज छिवकी होते हुए हावड़ा जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026