Doordrishti News Logo

जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा उचित यातायात प्रबन्धन के एडीएम ने दिये निर्देश

जोधपुर,जिला यातायात प्रबन्धन समिति की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मदनलाल नेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा उचित यातायात प्रबन्धन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एनएचएआई को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्गाे पर त्रूटिपूर्ण साईन बोर्ड सही करवाएं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दाउजी होटल से न्यू पॉवर हाउस रोड तक सड़क पर गढ्ढों को भरवाए जाने तथा डिवाइडर बनवाने के आवश्कयता पर चर्चा हुई।

एडीएम नेहरा ने रोड ऑनिंग ऐजेंसी को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्राधिकार में आवश्यकतानुसार रोड लाइट,स्पीड लिमिट बोर्ड, नो पार्किंग बोर्ड तथा डिवाइडर, रोड साइन बोर्ड बनवाया जाना सुनिश्चित कराएं।

बैठक में एमडीएम नेहरा को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर द्वारा जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की अधिकतम गतिसीमा,संबंधित अधिसूचना जारी की गयी थी, जिसके संबंध में आदेश जारी किये जा चुके हैं। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामनारायण बड़गूर्जर, डीटीओ गणपत पुन्नर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026