Doordrishti News Logo

दिन में कार चोरी, पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ा कार चोर

  • चोरी की बाइक भी मिली
  • पूछताछ जारी

जोधपुर, शहर के माता का थान स्थित शिक्षक नगर मेन रोड से एक कार चोरी हो गई। कार चोरी के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कार सहित पकड़ लिया। उससे एक बाइक भी बरामद हुई है जो चोरी की प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से पड़ताल में जुटी है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि शिक्षक नगर मेन रोड निवासी हेमेंद्र परिहार पुत्र श्यामसिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि सोमवार को दिन में उसकी एक स्वीफ्ट कार घर के आगे से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तुरंत कार्रवाई की और एक कार चोर महिपाल विश्रोई को दस्तयाब कर लिया। उससे चोरी की कार बरामद हो गई। बताया गया कि उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। जो चोरी की हो सकती है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है। बाइक कौन से थाने इलाके से उड़ाई गई इसका पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026