जिला स्तरीय राजस्थान युवा शक्ति दिवस आयोजित
- राजस्थान दिवस समारोह-2026
- चयनित युवाओं का हुआ सम्मान
- नए कार्मिकों में दिखा उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला स्तरीय राजस्थान युवा शक्ति दिवस आयोजित। राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला स्तरीय “राजस्थान युवा शक्ति दिवस” का आयोजन मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर,महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज,जोधपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवचयनित युवाओं का सम्मेलन आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवचयनित युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
साफा प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से
जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिभुवन सिंह भाटी ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं बल्कि जिम्मेदारी का प्रारंभ है। सभी नवचयनित राजकीय सेवक ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करें,तभी जिले और देश का समग्र विकास संभव हो सकेगा। सम्मान पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी सेवा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नवचयनित युवाओं से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार, जिला रोजगार अधिकारी आनंद कुमार सुथार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

