Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।

जिला प्रभारी सचिव एमडीएमएच

जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन आज सुबह जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने कोविड सेंटरों का भी जायजा लिया। वहां चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भी देखा।

जिला प्रभारी सचिव एमडीएमएच

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ ने उन्हें कोविड सेंटरों व वैक्सीनेशन की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले में अब कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। यहां 18 प्लस आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।

>>> अनर्गल बयानबाजी के बजाय दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हों महेश जोशी- शेखावत

Shop now 👆

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026