Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित राजदादी अस्पताल के पास में एक स्वर्ण व्यापारी का उसके कारीगर सौ ग्राम सोना लेकर चंपत हो गए। पीडि़त ने इस बारे में सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी। नामजद बंगाली सुनारों की अब तलाश की जा रही है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से कारीगरों का पता लगाया जा रहा है।

सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि घटना में सूरसागर स्थित रिडियाफांटा निवासी ईश्वरचंद सोनी पुत्र अमरचंद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक स्वर्ण कारोबार की दुकान सोनारों का बास रोड स्थित राजदादी अस्पताल के पास में है। जहां पर पश्चिमी बंगाल के दो कारीगर हजरत अली पुत्र नूर अली और आशिक पुत्र सलीम मंडल काम करते थे। दुकान पर ही रहते थे।

Check deal’s before over👆

22 जून को यह लोग दुकान से अचानक गायब हो गए। मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया। मगर उनके फोन बंद आए। बाद में दुकान में तलाशी किए जाने पर पता लगा कि वहां से तकरीबन सौ ग्राम सोना नदारद है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। कारीगरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

>>> एशिया के टॉप टेन शहरों में भारत से सिर्फ जोधपुर और दिल्ली शामिल

Shop now 👆

 

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026